पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुक्रवार को स्वच्छता रथ होंगे रवाना

शुक्रवार को स्वच्छता रथ होंगे रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को स्वच्छता रथ होंगे रवाना

जैसलमेर.निर्मलभारत अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की अवधि में किया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के लिए 26 सितंबर शुक्रवार को सुबह 9 बजे कलेक्टर कार्यालय से तीनों पंचायत समितियों के लिए स्वच्छता रथों को रवाना किया जाएगा।

नामांतरणखुलवाने की अपील

जैसलमेर.कलेक्टरएन एल मीना के निर्देशों की पालना में तहसीलदार जैसलमेर पीतांबर राठी ने तहसील जैसलमेर क्षेत्र के समस्त खातेदारों से अपील की है कि जिस किसी खातेदार का नामांतरण बाकी हो तो वे संबंधित पटवारी एवं तहसील कार्यालय में संपर्क कर वांछित दस्तावेज पेश करके अपनी भूमि का नामांतरण खुलवाएं।

मेडिकलस्टोर का लाइसेंस निलंबित

जैसलमेर.अनुज्ञापनप्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक जोधपुर अशोक भंडारी ने एक आदेश जारी कर बताया कि मैसर्स गोदारा मेडिकल स्टोर मोहनगढ़ का औषधि नियंत्रण अधिकारी जोधपुर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के कारण उसका खुदरा औषधि अनुज्ञापत्र 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 दिवस के लिए निलंबित किया है।

महाविद्यालयमें प्रतियोगिताएं आज

जैसलमेर.मिश्रीलालसांवल राजकीय महिला महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रतियोगिताओं का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्वरचित कविता एवं सशक्त महिला सशक्त समाज पोस्टर प्रतियोगिता बुधवार को सुबह 11 बजे से परिसर में प्रारंभ की जाएगी। साथ ही युवा कौशल विकास के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य पर व्याख्यान भी होगा।

देवामें पेयजल संकट

जैसलमेर.ग्रामदेवा में पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्राम विकास समिति देवा के अध्यक्ष मोहनलाल चांडक ने बताया कि देवा में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों को महंगे दामों पर पेयजल की टंकियां खरीदनी पड़ रही है। देवा से ही जैसलमेर पाइप लाइन से पानी सप्लाई होता है। लेकिन देवा में ही पेयजल संकट गहराया हुआ है। बार-बार निवेदन करने पर भी ग्रामीणों को पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र ही देवा में पाइप लाइन बिछाकर पेयजल की सप्लाई करने की मांग की।