पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब्र से निकालकर किया दोबारा पोस्टमार्टम

कब्र से निकालकर किया दोबारा पोस्टमार्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत8 सितंबर को सीतोड़ाई में हुए हत्या के मामले में नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों की गुहार पर मृतक का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया।

मंगलवार को जोधपुर मेडिकल कॉलेज से आए मेडिकल बोर्ड ने कब्र से शव को बाहर निकालकर मौके पर ही दोबारा पोस्टमार्टम किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस मृतक के परिजनों की मौजूदगी में जोधपुर से आए डॉ. एम.पी. जोशी, डॉ. धर्मेन्द्र पीपल, डॉ. सोहनसिंह, डॉ. अनूप गुर्जर ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान एसडीएम गजेन्द्रसिंह चारण, नाचना डिप्टी बंशीलाल सहित बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

मौतके समय को लेकर है संशय

गत8 सितंबर को सीतोड़ाई में कमाल खां की हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पोस्टमार्टम में मौत 24 से 48 घंटे पहले होना बताया गया जबकि मृतक के परिजनों द्वारा दर्ज रिपोर्ट में मौत कुछ ही घंटे पहले होना बताया गया था।

इसे लेकर मृतक के परिजनों में संशय था जिसके चलते उन्होंने एसपी विकास शर्मा से पोस्टमार्टम दोबारा करवाने की गुहार लगाई और एसपी ने कलेक्टर एनएल मीना को जोधपुर से मेडिकल बोर्ड बुलवाने के लिए लिखा। कलेक्टर की कार्रवाई के बाद मंगलवार को जोधपुर से चिकित्सकों की टीम जैसलमेर पहुंची। हालांकि अभी तक दोबारा हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है।