पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड संख्या 17, 18,19, 20 में रूबरू कार्यक्रम आयोजित

वार्ड संख्या 17, 18,19, 20 में रूबरू कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कच्ची बस्तियां हटे तो बने स्मार्ट सिटी

यदिस्वर्णनगरी की कच्ची बस्तियां कॉलोनियों का रूप ले ले और शहर में एक भी कच्ची बस्ती रहे तो हमारा शहर स्मार्ट सिटी बन सकता है। यह कहना था वार्ड नं. 17, 18, 19 20 के वाशिंदों का। मंगलवार को दैनिक भास्कर का रूबरू कार्यक्रम इन वार्डों के लिए बबर मगरा कच्ची बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया।

शहर से दूरी पर स्थित ये वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। हालांकि वार्डवासियों वर्तमान पार्षदों के कार्यकाल को बेहतर बताया है लेकिन अभी भी कई समस्याओं को समाधान का इंतजार है। विकास काे महत्वपूर्ण मानते हुए चारों वार्डों के वाशिंदों ने अपने अपने वार्ड का घोषणा पत्र भी बताया। वे किस तरह का पार्षद चाहते हैं जो आगे जाकर बेहतर सभापति का चुनाव कर सके।