श्रीमद् भागवत कथा का 27 से
जैसलमेर. गजरुपसागर रोड स्थित सांईधाम प्रांगण में 27 सितम्बर से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रभुलाल सोलंकी ने बताया कि जैसलमेर निवासी शैलेन्द्र व्यास के मुखार बिन्द से श्रीमद् भागवत कथा का रस पान करवाया जाएगा इस दौरान विख्यात भजन गायक राजेन्द्र व्यास द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुत दी जाएगी। कथा का समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रखा गया है।