पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 से 9 अक्टूबर तक

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 से 9 अक्टूबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाकार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार, राजस्थान सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान महिला प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन तथा जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 4 से 9 अक्टूबर तक की अवधि तक के लिए आयोजित की जाएगी।

एडीएम भागीरथ शर्मा मंगलवार को एडीएम सभागार में आयोजित जिला महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2014-15 के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक के अवसर पर खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के व्याख्याता, प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका एवं शारीरिक शिक्षकगण उपस्थित थे।

शर्मा ने बैठक के अवसर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के संबंध में की जाने वाली आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विचार-विमर्श किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा प्रतियोगिता के शांतिपूर्ण ढंग से समय रहते संपन्न करने के लिए सभी को परस्पर समन्वय बनाए रखते हुए टीम की भावना के साथ जिम्मेदारी पूर्ण प्रतियोगिता को आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए। जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर ने बैठक में बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व भाग लेने वाली संबंधित संस्था के खिलाड़ियों के योग्यता प्रमाण-पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र दो प्रतियों में 30 सितंबर तक आवश्यक रूप से प्रतियोगिता आयोजक / महिला प्रकोष्ठ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी और प्रतिदिन 2 खेल खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजक मांटेसरी विद्यालय रहेगा एवं नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी होंगे।