संभाग स्तर के धरने में शिक्षक हुए शामिल
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के जोधपुर में दिए गए संभाग स्तरीय धरने में जैसलमेर जिले के शिक्षक भी शामिल हुए। उपशाखा सम के अध्यक्ष अशोक खत्री ने बताया कि सोमवार को जोधपुर में संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा एकीकरण, समानीकरण, मंत्रियों एवं अधिकारियों के शिक्षकों के खिलाफ दिए गए बयानों के विरोध में धरना दिया गया तथा सद् बुद्धि यज्ञ किया गया। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकरियों ने संभागीय आयुक्त हेमन्त गेरा को ज्ञापन सौंपा इस दौरान जैसलमेर जिलाध्यक्ष शैतानसिंह पूनमनगर, उपशाखा सम के अध्यक्ष अशोक खत्री, राणीदानसिंह, चंदनसिंह, मोडसिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञापन में बताया कि अगर सरकार अब भी मांगें नहीं मानती है तो आगामी 17 अक्टूबर को जयपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।