- Hindi News
- एडीएम ने बालिका विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
एडीएम ने बालिका विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
एडीएमभागीरथ शर्मा ने मंगलवार को जिले में संचालित की जा रही किशनीराम मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं शिक्षण व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के वक्त उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज गर्ग को अध्ययनरत सभी छात्राओं को बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य प्रदान करने एवं बालिका शिक्षा को अत्यधिक बढावा देने के निर्देश प्रदान किए। शर्मा ने हिन्दी के शुद्ध उच्चारण एवं लेखन पर बल दिया एवं गणित विषय को खेल-खेल में किस तरह सरल किया जाए ,इसके गुर भी छात्राओं को सिखाए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका सरोज गर्ग एवं अध्यापिका राधा पुरोहित तथा व्याख्याता अशोक ओझा उपस्थित थे।
शर्मा ने कक्षा 6,7 एवं 8 में अध्ययनरत बालिकाओं से गणित विषय एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कक्षा आठवीं की बालिकाओं से गणित विषय के प्रश्न भी पूछे। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ ही वहां पर समुचित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।