पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मर्ज विद्यालय को पुनः बहाल करने की मांग

मर्ज विद्यालय को पुनः बहाल करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. राज्यसरकार के आदेशानुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड सं. 16 जैसलमेर को एकीकरण के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड सं. 04 जैसलमेर में मर्ज किया गया है। इस संबंध में वार्ड के सभी लोगों ने एकीकृत विद्यालय का विरोध कलेक्टर के समक्ष दर्ज करवाते हुए बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड सं. 16 में नामांकन स्थिति अच्छी थी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड सं. 04 के बीच हाइवे रोड तथा शहर का व्यस्ततम नीरज बस स्टैंड चौराहा है जिसमें छात्रों के आने-जाने में असुविधा तथा पल-पल दुर्घटना की संभावना रहती है।