भाषण प्रतियोगिता आयोजित
जैसलमेर. गांधीबाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी तरुणा व्यास ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में पांच विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें गांधी बाल मंदिर के सुनील बोरावट प्रथम तथा नेहरु बाल मंदिर की हीना सुथार द्वितीय रही। वरिष्ठ वर्ग में मांटेसरी बाल निकेतन की वैशाली श्रीमाली प्रथम एवं स्वामी विवेकानंद उमावि की गीता कंवर द्वितीय रही। खादी परिषद के उपाध्यक्ष मदनलाल भूतडा, रमेशचन्द्र जोशी एवं राजेन्द्र व्यास निर्णायक थे। बाल विकास मंडल के मंत्री राजेन्द्र व्यास ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान युग में गांधी वाद की सार्थकता पर विचार प्रकट किए। उप प्रधानाचार्य घनश्याम छंगाणी ने बताया कि प्रथम द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।