कांग्रेस मनाएगी गांधी जयंती
जैसलमेर. राष्ट्रपितामहात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस द्वारा 2 अक्टूबर को 11 बजे जिलाध्यक्ष रावता राम पंवार की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में मनाई जाएगी। जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की जाती हैं कि अपनी भागीदारी अवश्य रूप से निभाए।