बीएसटीसी की परीक्षाएं 9 से
जैसलमेर .बीएसटीसी द्वितीय वर्ष की परीक्षा 9 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। मां दुर्गा शिक्षण संस्थान महिला बीएड कॉलेज की बीएसटीसी की परीक्षा डाइट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय 2 से 5 बजे तक रखा गया है। समन्वयक प्रतापचंद्र व्यास ने बताया कि परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। 9 अक्टूबर को विद्यालय प्रबंध एवं शैक्षिक नवाचार, 10 अक्टूबर को मातृ भाषा शिक्षण हिंदी, 13 को अंग्रेजी शिक्षण, 14 को तृतीय भाषा शिक्षण, 15 को गणित शिक्षण, 16 को सामाजिक विज्ञान शिक्षण, 17 को विज्ञान शिक्षण तथा 18 अक्टूबर को कार्यानुभव शिक्षा शिक्षण का प्रश्न पत्र होगा। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज में संपर्क किया जा सकता है।