- Hindi News
- हिंदी पखवाड़ा : केवी एयरफोर्स में सजा कवि दरबार
हिंदी पखवाड़ा : केवी एयरफोर्स में सजा कवि दरबार
एयरफोर्स स्थापना दिवस कार्यक्रम कल से
एयरफोर्स स्टेशन स्थित केन्द्रीय विद्यालय में चल रहे हिंदी पखवाड़ा का समापन शनिवार को किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य कुमुदिनी पांडे की अध्यक्षता में इस अवसर पर कवि दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न कवियों की रचनाएं प्रस्तुत की। पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें निबंध लेखन ,सुलेख लेखन एकल अभिनय , भाषण प्रतियोगिता ,एकल गायन आदि प्रतियोगिताएं सम्पन्न करवाई गई। कक्षा 6वीं से 12 वी के छात्र -छात्राओं ने हिन्दी के महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया विद्यालय के विभिन्न शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए, दिनेश कुमार ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला , प्राथमिक शिक्षक सुंदर लाल ने अपने विचार व्यक्त किए, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गोविंद सिंह ने वर्तमान संदर्भ में हिन्दी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम संयोजक राधाचरण ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।
अंत में सभी सहयोग देने वालों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम संचालन मनोज कुमार शर्मा ने किया। सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
जैसलमेर. केवीएयरफोर्स में हिंदी पखवाड़े के समापन पर उपस्थित विद्यार्थी अाैर कवि दरबार में कविता सुनाती छात्रा।