पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर कॉलेज आए छात्र

समय पर कॉलेज आए छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. एसबीकेमहाविद्यालय में समस्त कक्षाओं में अध्यापन सुचारू रूप से चल रहा है। विज्ञान संकाय के भौतिक शास्त्र तथा गणित विषय में पद रिक्त होने के बावजूद यूजीसी के अन्तर्गत रेमेडियल पद्धति पर व्याख्याता लगाकर कक्षाएं संचालित की जा रही है। प्राचार्य डा. जेके पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम होने से उनकी 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी नहीं हो पाएगी। लगातार 10 दिवस तक अनुपस्थित छात्रों के नाम उपस्थिति रजिस्टर में से कट जाएंगे। अतः उन छात्रों को महाविद्यालय के नियमित छात्र रहने से परीक्षा आवेदन पत्र स्वयंपाठी रूप से भरने होंगे इस के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्राचार्य ने छात्रों से अपील की है कि इसे गंभीरता से लेते हुए कॉलेज में नियमित रुप से आए तथा कक्षाओं में भी शामिल हो ताकि ऐसी स्थिति से बचा जा सके।