पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने जवाहिर अस्पताल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने जवाहिर अस्पताल का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएन.एल.मीना ने रविवार को जवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम भी पूछी एवं उनको मिल रही निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था की उनसे जानकारी ली।

कलेक्टर मीना ने आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया एवं वहां पर सभी प्रकार के उपकरण साफ-सुथरे रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी मरीज को संक्रमण की बीमारी हो। उन्होंने आउटडोर का भी अवलोकन किया जहां डाॅ. दुग्गड़ एवं डाॅ. माथुर मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने प्रतिदिन के आउटडोर की भी जानकारी ली। उन्होंने दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया एवं वहां कार्यरत फार्मासिस्ट को निर्देश दिए कि वे सितम्बर माह के अंत तक अवधिपार होने वाली दवाइयां बाहर रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रसूती वार्ड ,सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, एफबीएनसी वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्डों का भी निरीक्षण कर वहां मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सफाई ठेकेदार को पाबंद कर शौचालयों को एकदम साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डी.डी.खींची को वार्डों में जो भी पंख खराब है उनकी मरम्मत करवा कर चालू करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर मीना ने कहा कि गार्डों को पाबंद करें। एक मरीज के साथ एक परिजन ही वार्ड में रहे। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारी जबरसिंह से कहा कि वे जिन वार्डों में छोटी-मोटी टूट-फूट है। उसकी ठीक करवाए। उन्होंने ब्लड बैंक एवं प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ.डी.डी.खींची ने चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान समाजसेवी कंवराजसिंह चौहान भी साथ थे।

जैसलमेर. अस्पतालका निरीक्षण करते कलेक्टर।