सुपरलीग मैचों में रोचक मुकाबले
स्वर्णनगरीजैसलमेर में खो-खो जल्दी खो, जम्प मार, डरने की क्या बात है, हम तुम्हारे साथ है, पकड़ जल्दी पकड़ जैसे अनगिनत जुमलों से राबाउप्रावि इंगांनप का खेल मैदान गुंजायमान हो रहा है। 59वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के सुपरलीग मैचों में छात्र और छात्रा वर्ग के खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता की संयुक्त संचालन सचिव रेणु व्यास ने बताया कि सुपरलीग मैचों में छात्र वर्ग की टीमों के जोरदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। छात्र वर्ग के मुकाबलों में झुंझुनूं ने उदयपुर को 9 अंक, भीलवाडा ने जैसलमेर को 15 अंक, जोधपुर ने पाली को 11 अंक, श्रीगंगानगर ने नागौर को 5 अंक, पाली ने उदयपुर को 8 अंक, भीलवाडा ने नागौर को 6 अंक, श्रीगंगानगर ने जैसलमेर को 7 अंक, जोधपुर ने झुंझुनूं को कांटे की टक्कर में 2 अंकों से हराया। खेले गये मैचों में भीखसिंह, भंवरसिंह, सवाईसिंह, श्रीमती चंचल तथा अन्य व्यवस्थाओं में लीलाधर, गुमानसिंह, पवन गोपा, केसराराम,भोजराज, मांगीलाल, सुनील व्यास, मुकेश व्यास सहित कार्यरत कार्मिकों ने सहयोग किया।
प्रतियोगितामें छात्रा वर्ग में कड़े मुकाबले
प्रतियोगिताप्रभारी बराईदीन सांवरा ने बताया कि खेल मैदान पर छात्रा वर्ग में भी कड़़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बाड़मेर ने चूरु को 9 अंक, हनुमानगढ़ ने अजमेर को 6 अंक, भीलवाडा ने झुंझुनूं को 5 अंक, सीकर ने जोधपुर को 6 अंक, भीलवाडा ने बाड़मेर को 4 अंक, हनुमानगढ़ ने सीकर को 5 अंक, अजमेर ने जोधपुर को 3 अंक चूरु ने झुंझुनूं को कड़े मुकाबले में 1 अंक से पराजित किया।
मैचों में मूलसिंह, जितेन्द्र सिंह, दानसिंह, अर्जुनसिंह, रेंवतसिंह तथा अन्य व्यवस्थाओं में अल्का, राजेश व्यास, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र सोनी, शिवदानराम, इमला खां, नेमीचंद सोनी, बाबूसिंह, चतरसिंह सहित स्टाफ ने सहयोग किया।
जैसलमेर. खोखोप्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी।