- Hindi News
- जैसलमेर में डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि, जोधपुर रेफर
जैसलमेर में डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि, जोधपुर रेफर
जैसलमेर. गीताआश्रम रोड स्थित आरएल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आए बुखार के मरीज में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सालय प्रबंधन ने उसे जोधपुर भेज दिया है। अस्पताल के डॉ. संजय व्यास ने बताया कि शनिवार को जैसलमेर निवासी मयंक कुमार (17) में डेंगू की पुष्टि होने के बाद सीएमएचओ को सूचना दे दी गई थी और मरीज को जोधपुर भेज दिया है।
जैसलमेर के निजी क्लिनिक में बुखार के उपचार के लिए जयप्रकाश(32) को भर्ती किया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे जोधपुर रेफर किया। जहां उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है।