पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचार के दौरान मरीज की मौत

उपचार के दौरान मरीज की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयजवािहर अस्पताल में रविवार रात एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया और डाक्टरों के कक्षों में जमकर तोड़फोड़ की। इससे डाक्टर कक्ष में जगह-जगह कांच तथा अन्य सामान िबखर गया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात आठ बजे मनोहर सिंह 55 को उसके परिजन पीठ दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाए थे। उपचार के दौरान थोड़ी देर में मनोहर की और तबीयत खराब हो गई। िजससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था िक चिकित्सक ने उसके उपचार में लापरवाही बरती और गलत इंजेक्शन लगा िदया। इससे मनोहर की मौत हुई है।

दोघंटे तक भीड़ ने किया हंगामा

घटनाकी सूचना मिलने पर एडीएम भागीरथ शर्मा, डिप्टी अशोक मीणा, शहर कोतवाल जेठाराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया। इसके बाद भीड़ तथा परिजन शांत हो गए और परिजन शव लेकर चले गए।

हार्टअटैककी वजह से मौत

^मनोहरसिंहके पीठ में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। उस दौरान चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार िकया था। बाद में मरीज की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मरीज की मौत की वजह हृदयघात माना जा रहा है। परिजन से समझाइस हो गई। वे बात को समझ गए और मामला शांत हो गया है। इसके बाद वे शव लेकर चले गए।

डॉ.डी डी खींची, पीएमओ,श्री जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर

जैसलमेर. अस्पतालके बाहर जमा भीड़।

जैसलमेर. डाक्टरकक्ष में बिखरा कांच।