पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तापमान बढ़ा, गर्मी का असर तेज

तापमान बढ़ा, गर्मी का असर तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनों की बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी ने तेवर तीखे कर लिए हैं। गत दिनों तापमान में आई गिरावट के बाद अब पारा चढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से ही गर्मी का असर अधिक रहा और दोपहर होते होते गर्मी ने तल्ख रूप धारण कर लिया। सितंबर माह आधा बीत चुका है और जैसलमेरवासियों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। ऐसे में शहर भ्रमण पर आए देशी विदेशी सैलानी भी भीषण गर्मी से बेहाल नजर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों को गर्मी से बचने के जतन करते हुए देखा जा सकता है।

चांधन.कस्बेसहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक गर्मी का असर बरकरार है। आसमान में दिन भर बादलों की आवाजाही और बरसात होने से गर्मी के साथ-साथ उमस के चलते आमजन खासे परेशान हैं। किसानों और पशुपालकों के माथे पर भी बरसात नहीं होने से चिंता की लकीरें पड़ने लगी है। गर्मी के चलते नौनिहालों का विद्यालयों में बुरा हाल हो रहा है। पशुधन भी छांव की तलाश में भटकते नजर आते हैं।