- Hindi News
- श्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
श्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
शिक्षाविकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जिले में शैक्षिक स्तर पर श्रेष्ठ रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जैसलमेर शिक्षा विकास समिति के सहमंत्री नटवर जोशी ने बताया कि एसबीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिश्रीलाल सांवल महिला महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थी को स्व. अमृतलाल गाेयदानी की स्मृति में 5 हजार रुपए, रजत पदक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार राबाउमावि की छात्रा को स्व. श्रीमती किशनीदेवी मगनीराम की स्मृति में राजस्थान बोर्ड सत्र 2013-14 के 12वीं टॉपर को स्व. श्रीमती तुलछी देवी गोयदानी की स्मृति में सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा विकास समिति द्वारा स्व. सौभाग्यमल जैन की स्मृति में राजस्थान शिक्षा बोर्ड सत्र 2013-14 में सर्वोच्च अंक प्राप्त बारहवीं कला, वाणिज्य, विज्ञान वर्ग तथा जिला स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त दसवीं कक्षा के विद्यार्थी को 1100 रुपए का चैक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समिति के मंत्री पी.एन. कप्टा ने बताया कि यह सम्मान 2 अक्टूबर को गांधी बाल मंदिर उमावि में आयोजित गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर दिया जाएगा।