पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल्डन सिटी कार ड्राइवर यूनियन की कार्यकारिणी गठित

गोल्डन सिटी कार ड्राइवर यूनियन की कार्यकारिणी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल्डनसिटी कार ड्राइवर यूनियन की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक मंडल में अशोक तंवर, गौरीशंकर रैयाणी, हनुमान बिश्नोई, देवीसिंह और हुकमसिंह को चुना गया। सचिव कालूसिंह और सह सचिव अकबर खां रब्बू खां को बनाया गया। अध्यक्ष मांगीलाल सोलंकी को चुना गया। उपाध्यक्ष कुलजीतसिंह, चनेसर खां को बनाया गया तथा श्यामसिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में गत वर्षों का लेखा जोखा ड्राइवरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही टैक्सी स्टेंड के लिए नई जगह की मांग के संबंध में विचार रखे गए। करीम खां ने बैठक के बाद सभी का आभार प्रकट किया।