पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम होते ही स्वर्णनगरी में शुरू हो जाती है डांडिया की खनक

शाम होते ही स्वर्णनगरी में शुरू हो जाती है डांडिया की खनक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शामहोते ही स्वर्णनगरी की फिजाओं में गरबा रास के गीत गूंजने लगते है। देर रात्रि तक चलने वाले इन गरबा महोत्सवों में युवक युवतियां भजनों की धुन पर देवी को प्रसन्न करने में जुटे दिखाई देते है। पिछले कुछ दशकों से स्वर्णनगरी में भी गरबों का चलन शुरु हो गया है। शहर के विभिन्न गली मोहल्लों में खुले चोक में सजे पांडालों तथा डीजे में बजते भजनों पर युवक युवतियां झुमते दिखाई दे रहे है। युवक युवतियों के साथ गरबा रास में धूम मचाने में बच्चे भी पीछे नहीं है। सभी पांडालों में गरबों की शुरुआत ही बच्चों से होती है। जैसे-जैसे रात बढ़ने लगती है गरबों का आनंद भी बढ़ता जाता है। वहीं बालिकाओं का उत्साह देखते ही बनता है।

हरगली, गरबों की धूम

स्वर्णनगरीका शायद ही ऐसा कोई मोहल्ला या नुक्कड होगा। जहां गरबा का आयोजन नहीं हो रहा हो। लगभग सभी गली मौहल्लों में पांडाल बनाए गए है तथा शाम होते ही गरबा रास महोत्सव शुरु हो जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इनमें झुमते दिखाई देते है। सजे धजे पांडालों में देवी की भव्य प्रतिमाओं के आगे युवक युवतियां गरबा के गीतों भजनों पर झूमते दिखाई देते है। मुख्य रुप से गांधी कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, ढिब्बा पाड़ा, गोयदानी पाड़ा, चैनपुरा, मैनपुरा, कलाकार कॉलोनी सहित विभिन्न मौहल्लों में देर रात्रि तक गरबो की धूम चलती है।

नहींचलते फिल्मी गीत

शहरीक्षेत्र में चल रहे डांडिया महोत्सव में एक खूबी ये भी सामने रही है कि इनमें फिल्मी गीत नहीं चलते है। डांडिया होते भी है तो देवी के भजनों एवं गुजराती गरबा गीत पर ही होते है। अधिकांश पांडालों में संचालकों ने इस बार फिल्मी गीतों का उपयोग नहीं करने की बात कही। ये देखने को भी मिल रहा है फिल्मी गीतों की जगह पर देवी के भजन गरबा के गीत ही बजते है।

थीमडांडिया

नौदिनों तक चलने वाले इन महोत्सव को अभी दो दिन ही हुए है। आगामी दिनों में इन पांडालों में कई तरह की प्रतियोगिताएं थीम डांडियों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विशेष प्रकार के वस्त्र परिधानों एवं डांडियों के साथ गरबा होगा तो कहीं प्रतियोगिताएं भी होगी। गरबा रास को संचालित करने वाले भी इन प्रतियोगिताओं को लेकर खासे उत्साहित है। आगामी दिनों में डांडिया रास को और अधिक रोचक भक्तिभाव से पूर्ण बनाने के प्रयास किए जा रहे है।

जैसलमेर. गांधीकॉलोनी में चल रहे गरबा में हिस्सा लेत