8 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी
जैसलमेर. बिजलीचोरी पर लगाम लगाने के लिए डिस्कॉम विजलेंस द्वारा की गई कार्रवाई में कई जगहों पर बिजली चोरी के खुलासे हुए। एक्सईएन विजलेंस विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को उत्तरी छत्रैल गांव में की गई कार्रवाई में अलादाद खां पुत्र हलीम खां, गाजीखां पुत्र तालब खां, कालू खां पुत्र वल्लेखां, दादो खां पुत्र हनीफ खां, फजीया पुत्र इसे खां के मकानों में चोरी की बिजली का उपयोग करना पाया गया। इनमें से दो मकानों में एसी भी लगे हुए थे। इसी प्रकार पुलिस लाइन कच्ची बस्ती में की गई कार्रवाई के दौरान प्रेमरतन, सुमेरसिंह की दुकानों में अवैध बिजली कनेक्शन थे। वहीं इसी के पास एक निर्माणाधीन मकान में भी चोरी की बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करवाए जाएंगे।