भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज
जैसलमेर. नगरपरिषदचुनाव नजदीक है। वार्डों में सैकड़ों समस्याएं हैं, जो पिछले चुनाव में भी थीं। क्यों नहीं दूर हो पाई ये समस्याएं। दैनिक भास्कर जिम्मेदारों को एक मंच पर लाकर आपसे करा रहा है रूबरू। ताकि आपका वार्ड आपकी बात हो सके। हमारा मकसद है जनता खुद बनाए अपना घोषणा पत्र और बन सके स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी। इसके लिए रूबरू कार्यक्रम का अगला पड़ाव वार्ड नं. 26, 27, 28, 29, 30 में होगा। कार्यक्रम रविवार को रीको कॉलोनी में एफसीआई गोदाम के मार्ग में पार्षद पुष्पा के मकान के पास स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इसमें आमजन पहुंचकर अपने विचार साझा कर सकते हैं, ताकि आगामी निगम चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा पत्र तैयार हो सके और हम सब मिलकर एक स्मार्ट सिटी बना सकें। अधिक जानकारी के लिए विमल शर्मा मो. 9672912692 पर संपर्क कर सकते हैं।
वार्ड नं. 26, 27, 28, 29, 30
नगरपरिषदचुनाव 2014 के मध्य नजर दैनिक भास्कर के स्मार्ट सिटी स्मार्ट वार्ड के लिए रूबरू कार्यक्रम का अगला पड़ाव रविवार को होगा। रविवार को वार्ड नं. 26, 27, 28, 29, 30 की जनता साझा करेगी जनप्रतिनिधि से विचार। इसमें लोग अपने वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट आइडिया देंगे।