बिजली चोरी के तीन मामले दर्ज
जैसलमेर. नाचनाक्षेत्र में अवैध रुप से बिजली कनेक्शन कर चोरी करने के तीन मामले बिजली चोरी निरोधक थाने में दर्ज करवाए गए है। थानाधिकारी ने बताया कि जेईएन नाचना संदेश कुमार मीना ने प्रतापा राम पुत्र भीमा राम जाति बिश्नोई, लालसिंह पुत्र पूंजराजसिंह जाति राजपूत तथा उगम सिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी बोडान के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच एएसआई तेजाराम कर रहे है।