भाजपा की बैठक आज
जैसलमेर. आगामीनगर परिषद चुनावों को देखते हुए भाजपा कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय में रखी गई है। प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसलमेर प्रभारी ओंकारसिंह लखावत प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में जैसलमेर शहर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों, विधायक, पूर्व प्रधान, पूर्व विधायक सहित कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में नगर परिषद के चुनावों के संबंध में चर्चा की जाएगी।