विद्यालयों में किया बाल संसद का गठन
जैसलमेर. स्वच्छभारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में बाल संसद का गठन किया गया साथ ही बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया। इस अवसर पर राउप्रावि चैनपुरा में हुए बाल संसद के गठन में वीरेंद्र को प्रधानमंत्री, राेहित को सफाई मंत्री, सुनील को अनुशासन मंत्री, शेराराम को गृहकार्य मंत्री, गज्जाराम को पोषाहार मंत्री बनाया गया।
रामावि काठौड़ी में भगवती पालीवाल को प्रधानमंत्री, प्रवीण कुमार को उप प्रधानमंत्री, गेमराराम को शिक्षा मंत्री, नागेश प्रजापत को पोषाहार मंत्री, उषा को स्वास्थ्य मंत्री, पुष्पा को सांस्कृतिक मंत्री चुना गया।
रामावि जेठवाई में बाल संसद का गठन किया गया। जिसमें रतनसिंह को प्रधानमंत्री, शैतानाराम को गृहमंत्री, चूना राम को सफाई मंत्री, नैनू को सांस्कृतिक मंत्री, दिलीप कुमार को स्वास्थ्य मंत्री, मनोज कुमार को पर्यावरण मंत्री चुना गया। रामावि नरसिंह की ढाणी में हुए चुनावों में को प्रधानमंत्री, लीलू सिंह को उप प्रधानमंत्री, आसूसिंह को स्वच्छता मंत्री, बिरमा कंवर दुर्गा को शिक्षा मंत्री, मांगूसिंह को जय पर्यावरण मंत्री, पप्पू कंवर पवन लता को सांस्कृतिक मंत्री, हाथीराम अर्जुनसिंह को खाद्य मंत्री चुना गया।
बालसंसद चुनाव संपन्न
नाचनाकस्बे के प्रगतिशील शिक्षण संस्थान में शनिवार को बाल संसद चुनाव संपन्न करवाए गए। संस्था अध्यक्ष अहसान शेख ने बताया कि कक्षा एक से इंदिरा, दो से मदीना, तीन से भूपेंद्र कुमार, पांच से अफ साना शेख तथा कक्षा छ: से आठ तक मूलाराम को निर्विरोध मॉनिटर घोषित किया गया। बाल सभा मंत्री के लिए याकूब अली और कुमारी सुनीता के बीच मुकाबला हुआ जिसमें कुमारी सुनीता ने 8 मतों से विजय हासिल की। इसी प्रकार कक्षा चार के लिए रुखसाना और अशमा शेख के बीच मुकाबला रहा। जिसमें अशमा को 2 मतों से जीत मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल किशोर सैन ने विजयी विद्यार्थियों से छात्रहित के कार्य अच्छा आचरण करने और महापुरुषों के विचारों को जीवन में उतारने की बात कही। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक राजू राम सनावड़ा, हसन खां, रणजीत सिंह, ओम प्रकाश पंवार, विजय सिंह, विशाल सिंह और श्रवण कुमार उपस्थित थे। निर्वाचन अधिकारी की भूमिका राजू राम सनावड़ा ने निभाई, उन्होंने विजेताओं की घोषणा की तथा बधाई दी।