मातृ पूजन कार्यक्रम
फलसूंड. आदर्शशिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मातृ मेलन मातृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमावत ने बताया कि सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा माताओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। मु वक्ता के रूप में चिंरजीलाल सोनी ने बच्चों की प्रथम गुरू माता होने के नाते उनका लालन-पोषण संस्कार युक्त हो, बच्चों को माता अच्छी बातें कहानियां सुनाएं, कन्या भू्रण हत्या करें, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देवें, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें। कार्यक्रम की मु अतिथि फलसूंड सरपंच श्रीमती आनंद कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में मानासर सरपंच श्रीमती चंपादेवी किरण शेंडे ने की। इसी प्रकार प्राथमिक प्रधानाचार्य सांगाराम ने आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन मग सिंह सुल्ताना ने किया।