संस्कार केन्द्र प्रमुख प्रशिक्षण संपन्न
जैसलमेर. विद्याभारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर के संस्कार केन्द्र के प्रमुखों का मासिक आवृत्ति वर्ग आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक जैसलमेर में सम्पन्न हुआ। संकुल प्रभारी बीरमाराम ने बताया कि प्रत्येक विद्या मंदिर द्वारा संचालित संस्कार केन्द्रों में अभाव ग्रस्त पिछड़ी जातियों के बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने का कार्य किया जाता है। और भारतीय संस्कृति के बारे में बताया जाता है। इस प्रशिक्षण में 23 विद्या मंदिरों के संस्कार केन्द्र के प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संस्कार केन्द्र प्रमुख रामस्वरूप शर्मा जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख भगवाना राम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पर्यवेक्षक का कार्य कंवराज सिंह द्वारा किया गया तथा समापन सत्र में जिला समिति के सदस्य डाॅ दामोदर खत्री ने मार्ग दर्शन दिया।