पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्यार का इजहार कर मनाया वेलेंटाइन डे

प्यार का इजहार कर मनाया वेलेंटाइन डे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्णनगरीके युवाओं ने उत्साह के साथ रविवार को वेलेंटाइन डे मनाया। बाजार में ग्रीटिंग कार्डों गिफ्ट सेंटरों पर दिन भर गहमागहमी रही। भ्रमण पर आए देशी विदेशी सैलानी भी प्यार का इजहार करते नजर आए।

जब से पर्यटन ने पैर पसारे हैं। अंग्रेजी पर्व और त्योहार मनाने की परंपरा यहां भी चल पड़ी है। एक समय था जब यहां लोग वेलेंटाइन डे का महत्त्व नहीं समझते थे। लेकिन अब यहां के युवा वेलेंटाइन पर खूब एंजाॅय करते हैं।

खास तैयारियां की

वेलेंटाइनडे पर होटलों और रेस्टोरेंटों में काफी भीड़ रही। कई देशी-विदेशी पर्यटकों ने वेलेंटाइन डे स्वर्णनगरी में मनाने का निर्णय किया। युवा जोड़ों ने इस दिन के लिए खास तैयारियां की थी। वेलेंटाइन डे का युवाओं को पिछले कई दिनों से इंतजार था। युवाओं ने वेलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में मोबाइल पर एसएमएस करके और फोन पर प्रेम का इजहार किया। सबके इजहार का अपना अलग तरीका था। कोई अपनी रूठी प्रियतमा को मना रहा था तो कोई अपने प्रेम का इजहार कर रहा था।

रही वेलेंटाइन-डे की धूम

प्रेमीयुगल विभिन्न पार्कों, होटलों रेस्टारेंट में भारी संख्या में देखे गए। जिनमें युवाओं की संख्या अधिक थी। कई शादी-शुदा जोड़ों ने भी वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। पश्चिमी राजस्थान का एक महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल होने के कारण स्वर्णनगरी में साल भर सैलानियों का यहां आना-जाना लगा रहता है। वहीं कई ऐसे भी युगल भी दिखाई दिए जो जैसलमेर खास तौर से अपनी वेलेंटाइन से प्यार का इजहार करने स्वर्णनगरी आए थे।

वैलेंटाइन-डे के रंग में रंगी आई पैलेस ऑन व्हील

रविवारको स्वर्णनगरी पहुंची पैलेस ऑन व्हील एक अलग अंदाज में ही नजर आई। रेल से आने वाले पर्यटकों का भी नए तरीके से स्वागत किया गया। प्रति रविवार को जैसलमेर पहुंचने वाली पैलेस ऑन व्हील इस रविवार वेलेंटाइन डे होने के कारण एक अलग रुप में दिखी। आने वाले पावणों के स्वागत का तरीका भी बिलकुल वेलेंटाइन डे के अनुरूप ही था। रेल में यात्रा कर आए पर्यटकों का गुलाब के फुल देकर स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...