ब्रह्मा डाडा की जयंती पर हुआ यज्ञ का आयोजन
जैसलमेर | आचार्यपरिवार के कुलदेव ब्रह्मा डाडा की जयंती पर हर साल की तरह इस बार भी यज्ञ अनुष्ठान किया गया। माघ शुक्ल सप्तमी के कार्यक्रम में सोनार दुर्ग में स्थित ब्रह्मा डाडा की समाधि स्थल पर आचार्य परिवार के साथ-साथ भक्तजनों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा समाधि स्थल पर फूलों का विशेष श्रृंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित विकास के द्वारा हवन में आहुतियां दिलवाई।