संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा
जैसलमेर | पंडितदीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के तत्वाधान में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच का गठन 1995 में हुआ। जब वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया मंच की प्रदेश संरक्षक थी, जो आज भी है।
स्मृति मंच भाजपा के लिए जनहित में काम कर रहा है। स्मृति मंच के प्रदेश संगठन मंत्री कंवराजसिंह चौहान ने बताया कि संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, मंच की मंडल संरक्षक एवं जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी के साथ राष्ट्रीय प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। चौहान ने बताया कि संभाग स्तरीय सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का निर्माण पंडित जी के पदचिन्हों पर चलने की जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में पंडित जी के कठिन जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीमावर्ती जिले में सुरक्षा की दृष्टि में जागरूक युवा ही सबसे महत्वपूर्ण है।