पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलक्टर से खादी मेले की स्वीकृति के बाद आयुक्त लगा रहे अडंगा

कलक्टर से खादी मेले की स्वीकृति के बाद आयुक्त लगा रहे अडंगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकतरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद खादी को आगे ले जाने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जैसलमेर नगरपरिषद के कारिंदे खादी मेला लगाने के लिए संबंधित विभाग को जगह तक नहीं दे रही है। जहां खादी के प्रचार प्रसार की जरूरत है वहां उसको पीछे धकेलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यह सब इसलिए हो रहा है ताकि किसी निजी ठेकेदार को मेला लगाने के लिए जगह दी जा सके।

जानकारी के अनुसार खादी विभाग के अधिकारी पूनम स्टेडियम में खादी मनोरंजन मेला लगाने के लिए भटक रहे हैं। इन अधिकारियों को पहले प्रशासन की ओर से ग्रामीण हाट में मेला लगाने के निर्देश दिए गए, लेकिन वहां तक लोग नहीं पहुंच पाते इसलिए अधिकारियों ने पूनम स्टेडियम में मेला लगाने की स्वीकृति मांगी। इस पर प्रशासन की ओर से तो हामी भर दी गई लेकिन नगरपरिषद के अधिकारी कर्मचारी अड़ंगा लगा रहे हैं।

खादी मेले के लिए भटक रहे हैं अधिकारी

खादीअधिकारी प्रेमचंद के अनुसार पहले कलेक्टर साहब ने पूनम स्टेडियम में मेला लगाने की हामी भरी थी और उसके बाद जब नगरपरिषद पहुंचे तो वहां पर आयुक्त ने मना कर दिया। ऐसे में अब हम खादी मेला लगाने के लिए कोई निजी स्थल देख रहे हैं ताकि हर साल की तरह मरू महोत्सव पर आने वाले सैलानियों के सामने खादी का प्रचार प्रसार हो और विदेशों तक खादी पहुंच सके।

गुपचुप तरीके से स्वीकृति देने की तैयारी

एकतरफ नगरपरिषद के कार्मिकों ने खादी अधिकारियों को मेला लगाने के लिए जगह देने से मना कर दिया तो दूसरी तरफ किसी निजी ठेकेदार को पूनम स्टेडियम में मेला लगाने की स्वीकृति देने की तैयारी चल रही है। यदि ऐसा होता है तो यह खादी के साथ अन्याय होगा। गौरतलब है कि पूर्व में भी कई बार मिलीभगत के चलते इसी ठेकेदार को मेला लगाने दिया गया है इस बार भी ऐसी तैयारी की जा रही है।

पुलिस की जानकारी में होना चाहिए

शहरमें लगने वाले मेलों की जानकारी पुलिस विभाग को भी होनी चाहिए। सुरक्षा के लिहाल से पुलिस की स्वीकृति जरूरी है लेकिन ऐसा यहां नहीं होता है। किसी भी मेले की जानकारी स्वीकृति पुलिस विभाग से नहीं ली जाती है।

^ऐसी कोई बात नहीं है, पूनम स्टेडियम में कोई भी मेला लगेगा वह कलेक्टर साहब की परमिशन से ही लगेगा। अभी तक किसी को स्थान नहीं दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी। इंद्रसिंहराठौड़, आयुक्त, नगरपरिषद

खबरें और भी हैं...