राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना शिविर की बैठक
राष्ट्रीयएकता एवं सद्भावना समिति की बैठक का आयोजन खादी परिषद में जिला खादी ग्रामोद्योग परिषद के उपाध्यक्ष मदनलाल भूतड़ा की अध्यक्षता एवं जिला प्रमुख अंजना मेघवाल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजन हुआ। समिति के सहसंयोजक उम्मेदसिंह तंवर ने बताया कि 14 से 18 मार्च पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रख्यात गांधीवादी डॉ एस एन सुब्बाराव का सानिध्य प्राप्त होगा। शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तृत चर्चा तथा सुझाव आमंत्रित किए गए। जिस पर चंद्रप्रकाश व्यास, रमणलाल पंवार, राजेंद्र व्यास, राणसिंह चौधरी, अशोक तंवर, मूलाराम चौधरी, देवकाराम माली, रुपचंद सोनी, महेंद्र चौधरी, कमलसिंह भाटी, जाकिर हुसैन, तरुण दैया, नारायणदान रतनु, रामेश्वर बोरावट, नटवर जोशी, अरुण गर्ग, पोखरदास, अशोक ने अपने सुझाव दिए। बैठक का संचालन घनश्याम छंगाणी ने किया।