धूमधाम से मनाया सूर्य सप्तमी का पर्व
गड़ीसरतालाब की पाल पर स्थित शाकद्वीपीय मग भोजक ब्राह्मण समाज की बगेची में रविवार को अपने आराध्य देव भगवान सूर्य की सप्तमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बगेची में सुबह भगवान की आराधना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में जलेबी प्रतियोगिता, चम्मच रेस, गुबारा फोड़, चेयर रेस के साथ अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जोश खरोस के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताएं तीन वर्गों में आयोजित की गई। उसके बाद दोपहर 1 बजे हवन का आयोजन कर सभी की मंगलकामना के लिए आहुतियां दी गई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतियोगियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया।
सूर्य सप्तमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राणीदान सेवक, मांगीलाल शर्मा, रमणलाल सेवक, चिंतामण शर्मा, शिवलाल, नखतमल सेवक, हरिवल्लभ, छगनलाल शर्मा, जुगल किशोर, ताराचंद शर्मा, रमेश, मनोज, महेश शर्मा, जुगल किशोर, सुखदेव शर्मा, रवि सेवक, राजेंद्र शर्मा, रमेश सेवक, भंवरलाल शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, जयंत कुमार, संजय सेवक, गिरिराज शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा के साथ समाज के कई गणमान्य लोग, महिलाएं बच्चों ने भाग लिया।
जैसलमेर. सूय सप्तमी के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते बच्चे।
श्रृंगारित भगवान भास्कर की प्रतिमा।