पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाता खोलने के साथ वितरित होगा रुपे कार्ड

खाता खोलने के साथ वितरित होगा रुपे कार्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | दीजैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जैसलमेर प्रधान कार्यालय एवं जिले की सभी प्राथमिक कृषि ऋणदात्री ग्राम सेवा सहकारी समितियों के संयुक्त प्रयास से जिले की सभी ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर अटल सेवा केंद्रों से 15 फरवरी से 15 मार्च 2016 तक विशेष अभियान चलाकर ग्राम सेवा सहकारी समितियों से पूर्व में ऑफलाइन खातों के माध्यम से नरेगा, भामाशाह, पेंशन का भुगतान प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को ऑनलाइन खाता खोलने का फार्म पूर्ण करवाकर तुरंत रुपे कार्ड वितरित करने का कार्य करवाया जाएगा। प्रबंध निदेशक बैंक अर्जुनसिंह ने बताया कि पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से 15 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, बैंक के बैंकिंग संवादकर्ता ई-मित्र से अटल सेवा केंद्र पर संपर्क कर नरेगा, जॉब कार्ड, पेंशन कार्ड, भामाशाह कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड के मूल दस्तावेज एवं उनके मूल दस्तावेज एवं उनकी प्रतिलिपि तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर उपस्थित होए। साेमवार से 15 मार्च तक सभी व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, बैंक के चयनित बैंकिंग संवादकर्ता अटल सेवा केंद्रों पर पंचायत मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे एवं ग्रामीणों को सभी सेवाएं निशुल्क देंगे। सीबीएस नोडल अधिकारी अभिषेक व्यास ने बताया कि सोमवार को गांवों में रुपे कार्ड वितरण का कार्य संपादन करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...