बांठिया के परिजनों से मिले सांसद
बालोतरा | लूनीबाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी एवं मुंबई से सीए एसोसिएशन के अधिकारी प्रवीण राठौड़ ने रविवार को भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया को उनके निवास स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने बांठिया के जनहित के लिए कार्यों की चर्चा करते हुए उनके पुत्र गणपतलाल बांठिया एवं उनके परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष महेश बी चौहान, भरत मोदी, भाजपा के कई पार्षद एवं ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।