पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेशी बालाएं सीख रही राजस्थानी नृत्य

विदेशी बालाएं सीख रही राजस्थानी नृत्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | इनदिनों जैसलमेर के विख्यात नृतक क्वीन हरीश की क्लास में अमेरिकी बालाएं राजस्थानी नृत्य की बारीकियां सीख रही है। गौरतलब है कि हर साल क्वीन हरीश द्वारा सैकड़ों विदेशी युवतियों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में अमेरिका निवासी केटरिना, लोरा एलिजाबेथ, जेकलिन डियान, चेलसिया मोनेट, लेसी मेरी और जापान की फकाई सा कालबेलिया, राजस्थानी बॉलीवुड डांस के गुर सीख रही हैं। क्वीन हरीश ने बताया कि ये सभी पहले से ही डांसर है और आगामी दिनों में अमेरिका में होने वाले फेस्टिवल में राजस्थानी बॉलीवुड नृत्य का फ्यूजन पेश करना चाहती है, इसी उद्देश्य से यहां डांस सीखने के लिए आई है।

जैसलमेर. विदेशी बालाओं को डांस का प्रशिक्षण देते क्वीन हरिश।

खबरें और भी हैं...