कोर एरिया के विरोध में आयोजित हुई बैठक
जैसलमेर | ग्रामपंचायत सम में कोर एरिया के विरोध में आयोजित बैठक में 11 गांवों के ग्रामीणोंं ने कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। इस संबंध में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने, रैली निकालने, जैसलमेर बंद रखने के साथ कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर अनशन करने का भी निर्णय लिया। बैठक में ग्रामीणो ने बताया कि इस प्रकार कोर एरिया के नाम पर गांवों को खाली करवाना ग्रामीणों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच भी उपस्थित हुए। सम सरपंच सलीम खां, सिपला सरपंच हाजी भाखर खां, उड़न खां, जमाल खां के साथ 11 गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।