पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखेप्रोल में सुंदर कांड का पाठ

अखेप्रोल में सुंदर कांड का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनार दुर्ग की तलहटी अखेप्रोल में शनिवार को भव्य सुंदर कांड का आयोजन किया गया। श्री बजरंग सत्संग समिति (सुंदरकांड परिवार) बाड़मेर और स्थानीय सुंदरकांड पाठ प्रेमियों द्वारा संयुक्त तौर पर जैसलमेर की दिवंगत आत्माओं की शांति और जिले की खुशहाली की कामना को लेकर शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दुर्ग की अखे प्रोल में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड में हिस्सा लिया। विधि विधान से पूजन के पश्चात सुंदर कांड का पाठ प्रारंभ किया गया। इस आयोजन में 27 श्रद्धालुओं की टीम बाड़मेर से आई थी तथा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति अशोक तंवर, पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला, उप सभापति जगदीश चूरा, ग्वालदास गाेयदानी, मूलचंद पनपालिया, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर सहित अन्य उपस्थित थे।

जैसलमेर. सुंदरकांड में हिस्सा लेते श्रद्धालु।