पाइप लाइन से निकली आठ फीट की जड़...
जैसलमेर. शहरके अचलवंशी कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान करीब आठ फीट लंबी पीपल के पेड़ की जड़ निकाली गई। इस दौरान उपस्थित कार्मिकों ने बताया कि इसके चलते ही क्षेत्र में पानी की सप्लाई के दौरान प्रेशर की कमी सामने रही थी। कार्मिकों ने जड़ को निकाल कर सप्लाई को सुचारु किया।