पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारे पानी के संकट पर ध्यान देने की मांग की

चारे पानी के संकट पर ध्यान देने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमा जन कल्याण समिति की जिला इकाई ने सीमावर्ती गांवों में बारिश के अभाव में व्याप्त सूखा की स्थिति की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए जैसलमेर जिले के सैकड़ों गांवों में उत्पन्न संकट को देखते हुए अविलंब चारे-पानी का प्रबंध करवाने की मांग रखी है।

समिति के कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती गांवों का दौरा कर सरकार को वस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। जिला मंत्री ने बताया कि बारिश के अभाव में लक्ष्य से आधी मात्रा में फसलों की बुवाई हो पाई है। वह भी नष्ट होने की कगार पर है। जिले में औसत से भी कम वर्षा हुई है। सीमावर्ती खुहड़ी से लेकर म्याजलार, करड़ा, पोछीना से लेकर रामगढ़, किसनगढ़, घोटारू तक सीमा के गांवों में एक बार भी बारिश नहीं होने से हालात विकट है। इस वजह से वहां पर निवास कर रही मानवीय आबादी और पशुओं के लिए महंगी दरों पर चारे-पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। समिति ने बारिश से वंचित गांवों में अतिशीघ्र पशु शिविर और चारा डिपो खोलने की मांग रखी है। क्योंकि आर्थिक तंगी से गुजर रहे पशुपालक गोवंश को औने-पौने दामों में बेच रहे हैं। समिति ने स्थाई स्रोत के तौर पर खारे पानी वाले क्षेत्रों को प्रस्तावित नहरी पेयजल योजनाओं से अविलंब जोड़ने की मांग रखी है। समिति ने सीमावर्ती गांवों की विकास योजनाओं में डीएनपी के अधिसूचित क्षेत्र होने की वजह से रही अड़चनों से भी सरकार को अवगत करवाया है। समिति ने ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया है कि जलदाय विभाग ने खारे पानी वाले क्षेत्र दबड़ी, कुछड़ी, खुहड़ी और बैरसियाला में सस्ती दरों पर मीठा पानी उपलब्ध करवाने के लिए आर. ओ. प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। शेष फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्र में आर. ओ. प्लांट शीघ्र लगवाए जाएं समिति ने सीमावर्ती नाचना क्षेत्र में बिजली से वंचित गांवों का

विद्युतीकरण करवाने की मांग भी रखी है। सीमा जन कल्याण समिति के जिला पदाधिकारी शरद व्यास, अमरसिंह सोढ़ा,वीरेन्द्रसिंह बैरसियाला और गणपतसिंह ने गांवों की समस्याओं का अध्ययन कर जलदाय विभाग के अभियंताओं से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से खारे पानी वाले क्षेत्र में आर. ओ. प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी जा चुकी है। परंतु चार गांवों में छोड़कर शेष सत्तो, म्याजलार, केरला, पोछीना, धोबा, दव, हटार, फ