वॉल्टेज की समस्या का नहीं हो रहा समाधान
जैसलमेर. शहरके कई हिस्सों में वॉल्टेज की कमी परेशानी का कारण बनी हुई है। वार्ड संख्या 15 की पार्षद विमला खत्री ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई महिनों से वॉल्टेज की कमी परेशानी का कारण बनी हुई है। वार्ड के चांदी पाड़ा, खत्री पाड़ा छीपा पाड़ा में शाम होते ही बल्ब ट्यूबलाइट मोमबत्ती की तरह जलती है। वहीं अधिकांश बिजली के उपकरण काम ही नहीं करते है। ऐसा नहीं है कि ये स्थिति शाम को बनती है। दिन में भी कई बार बिजली की सप्लाई में अप डाउन चलता रहता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार डिस्कॉम के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शाम होते ही अधिकांश घरों में अंधेरा हो जाता है। वॉल्टेज के उतार चढ़ाव से कई परिवारों के बिजली के उपकरण भी खराब हो चुके है।