पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम में रैली निकाल जगाई जागरुकता

सम में रैली निकाल जगाई जागरुकता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. समकेम्प एंड रिर्सोट एसोसिएशन ने शनिवार को प्लास्टिक हटाओ सम बचाओ अभियान के तहत सम पार्किंग स्थल से रैली निकाल कर सडक के दोनों तरफ पड़े प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया। सोसायटी के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ जानबखां ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें अधिकांश रिसोर्ट संचालक, लोक कलाकार, जीप ऊंट संचालकों तथा सम के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल समाजसेवी एवं कार्यकर्ता सड़क के दोनों तरफ कचरा बीनते हुए आगे बढ़ते रहे। अभियान को व्यापक रुप प्रदान करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह ने सभी व्यवसायियों से सुझाव आमंत्रित करते हुए प्रपत्र बांटे। रैली में हकीमखां, सोबारेखां, मवलेखां, करीमखां, शेरसिंह, गुलामखां, मोटणखां, खुदाबक्स, विक्रम राठौड़, सकताराम आदि ने सहयोग दिया। रैली में शामिल लोगों ने सैलानियों से भी सम में नियत स्थान पर कचरा डालने की अपील की।

जैसलमेर. सम में निकाली गई जागरुकता रैली में शामिल रिर्सोट संचालक ग्रामीण।