पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर का मीना ने किया निरीक्षण

भामाशाह शिविर का मीना ने किया निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति सम की ग्राम पंचायत मूलाना के अटल सेवा केन्द्र में संचालित भामाशाह शिविर का जिला भामाशाह अधिकारी डाॅ. बृजलाल मीना ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेल्पडेस्क पर कार्यरत कर्मचारियों को भामाशाह नामांकन के सभी कॉलम की पूर्ति करने के निर्देश दिए। पूर्ति करने के उपरान्त ही सत्यापन प्रभारी द्वारा नामजद एवं पद मोहर से प्रत्येक दस्तावेज को सत्यापन किया जाना है।

सत्यापन करते समय मूल दस्तावेजों से मिलान करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाए। निरीक्षण के दौरान भामाशाह नामांकन मशीनों पर पहंुुच कर रेण्डम पद्धति से दस परिवारों की सूची का भामाशाह नामांकन पर्ची से सत्यापन प्रपत्रों से मिलान किया गया। जिन प्रपत्रों में कमी मिली उन्हे मौके पर ही ठीक करवाया गया तथा आॅपरेटर को गलती दुबारा नहीं करने को कहा। आधार नामांकन मशीन पर पंहुच कर प्रत्येक मशीन से एक एक आधार पर्ची का अवलोकन किया। आधार पर फोटोग्राफी/फिंगर/आईरश लेते समय प्रत्येक आॅपरेटर को सही तरह से कार्य करने के निर्देश दिए। फोटो लेते समय आपरेटरों को निर्देशित किया है कि नामांकन व्यक्ति का फोटो स्पष्ट एवं चेहरा पूर्ण रूप से आना आवश्यक है शिविर में बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थिति नहीं होने के कारण ग्रामीणों के बैंक खाते नहीं खुल पाए।