कृमि नियंत्रण कार्यक्रम की दी जानकारी
स्वास्थ्य भवन परिसर में शनिवार को खंड जैसलमेर की समीक्षा बैठक सीएमएचओ डा एनआर नायक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जैसलमेर ब्लाॅक में कार्यरत एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। सीएमएचओ ने खंड क्षेत्र में संचालित समस्त विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों, संस्थागत प्रसव, परिवार कल्याण, टीकाकरण आदि समस्त गतिविधियों की समीक्षा करते हुए समय पर विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक सीएमओ डा. आरपी गर्ग, औषध भंडार प्रभारी डाॅ बीएल बुनकर, सर्वेक्षण अधिकारी पवन कुमार शर्मा, परमसुख सैनी , राकेश जोशी, लेखाकार एवं चतरसिंह उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को सभी स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को एलबेण्डाजोल गोली खिलाई जाएगी। 10 से 13 फरवरी तक आंगनवाडी केन्द्रों पर 1 से 6 वर्ष के बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, आशा सहयोगिनियों को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र मे स्वाइन फलू की रोकथाम एवं बचाव के लिए आमजन को व्यापक प्रचार प्रसार कर जानकारी प्रदान करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डा. आरपी गर्ग ने बताया कि 10से13 फरवरी तक जिले के बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस के अंतर्गत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को स्कूलों आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से एलबेण्डाजोल वितरित की जाएगी।