राजपूत बन सकता है उप प्रमुख
जैसलमेर | जिलापरिषद के उप प्रमुख तीनों समितियों के उप प्रधान के चुनाव रविवार को होंगे। उप प्रमुख उप प्रधानों के लिए भी काफी समय से लॉबिंग चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस किसी राजपूत उम्मीदवार को उप प्रमुख बना सकती है। ऐसे में प्रबल दावेदारों में केप्टन करणसिंह के पुत्र प्रेमडूंगरसिंह, उम्मेदसिंह नरावत जसवंतसिंह का नाम चल रहा है। इसी प्रकार तीनों समितियों में उप प्रधान पद के लिए भी दौड़ भाग तेज हो गई है। सम समिति में निहाल खां प्रबल दावेदार हैं। जैसलमेर समिति में अन्य पिछड़ा वर्ग के किसी सदस्य को उप प्रधान बनाया जा सकता है। सांकड़ा समिति में भी उप प्रधान पद के लिए घमासान हो सकता है।
चुनावआज -जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) एन.एल. मीना ने बताया कि उप जिला प्रमुख उप प्रधानों के निर्वाचन के लिए रविवार सुबह 11 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकनों की संवीक्षा 11.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापसी दोपहर 1 बजे तक ली जा सकेगी। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के मध्य होगा एवं मतगणना निर्वाचन परिणाम की घोषणा मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद कर दी जाएगी।