कांग्रेस की अंजना जिला प्रमुख
जिले के पंचायती राज में भाजपा चारों खाने चित हो गई है। कांग्रेस ने जिला परिषद सहित तीनों समितियों पर कब्जा कर लिया है। शनिवार को हुए जिला प्रमुख प्रधान चुनावों में कांग्रेस ने आसानी से अपने बहुमत के मुताबिक जीत दर्ज कर ली। सांकड़ा में उलटफेर की आशंका थी और एक वोट क्रोस भी हुआ, लेकिन भाजपा इसमें कामयाब नहीं हो पाई। कांग्रेस अपना प्रधान बनाने में सफल रही। इसी तरह जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की अंजना मेघवाल निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं सम समिति के प्रधान पद पर उषा राठौड़ भी निर्विरोध प्रधान बनी। पंचायत समिति जैसलमेर में मतदान हुआ और बहुमत के अनुसार ही कांग्रेस के अमरदीन को 11 मत मिले और प्रधान पद पर काबिज हुए।
भाजपाकी संगीता ने वापस लिया अपना नामांकन
जिलापरिषद में सुबह जिला प्रमुख पद की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कांग्रेस की तरफ से अंजना मेघवाल उनकी बहिन प्रेम धणदै ने नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा की ओर से संगीता ने पर्चा भरा। साढ़े 11 बजे तक हुई संवीक्षा के बाद प्रेम धणदै ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि यहां पर अंजना संगीता के बीच चुनाव होंगे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद संगीता ने अपना नामांकन वापस ले लिया और अंजना निर्विरोध निर्वाचित हो गई।
दबावमें किया नामांकन
शनिवारको सुबह से ही चर्चा थी कि जिला प्रमुख का निर्वाचन निर्विरोध होगा। लेकिन नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा की संगीता ने नामांकन प्रस्तुत कर दिया। जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन ने उन पर नामांकन करने का दबाव बनाया था, जबकि संगीता नामांकन नहीं करना चाहती थी। यहां कांग्रेस के पास 14 और भाजपा के पास केवल तीन ही सीटें थी। नामांकनों की जांच के बाद संगीता ने अपना पर्चा वापस उठा लिया, जिससे मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
आरएएसमेन क्लीयर है अंजना
अंजनामेघवाल शनिवार को जैसलमेर की जिला प्रमुख निर्वाचित हुई। अंजना यदि जिला प्रमुख नहीं बनती तो संभावतया आगामी दिनों में आरएएस अफसर की कुर्सी पर बैठती। प्रदेश सचिव रूपाराम धणदै की पुत्री अंजना एमए बीएड है और आरएएस मेन क्लीयर कर चुकी है। यहां तक कि साक्षात्कार का भी कॉल भी रखा है। शुरू से होनहार रही अंजना ने कभी कल्पना नहीं की थी कि वे इस तरह से प्रशासनिक सेवा को छोड़कर राजनीति में आएगी। आज वह जैसलमेर की जिला प्रमुख की कुर्सी पर आसीन है।
कार्यकर्ताओं ने उड़ाई गुलाल
कांग्रेसीकार्यकर्ताओं ने अंजना के निर्विरोध निर्वाचन की खबर के बाद जश्न मनाना शुरू कर दिया। शहर में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल के साथ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जगह जगह आतिशबाजी की गई और रंग बिरंगी गुलाल उड़ाई गई।
अंजना ने जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद कहा कि जनता ने उन पर विश्वास करके उन्हें यहां तक पहंुचाया है। अब वे समर्पित भाव से जनता की सेवा करेगी और खास तौर पर उनका लक्ष्य जैसलमेर के ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा पर रहेगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में पानी चिकित्सा क्षेत्र में हर संभव सुचारू सुविधाओं का प्रयास किया जाएगा। अंजना ने कहा कि वे उनकी जीत का श्रेय जनता को जाता है।
जैसलमेर. जुलूस में अभिवादन स्वीकार करती जिला प्रमुख।