पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांकड़ा (ओबीसी)

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांकड़ा के प्रधान पद के लिए शनिवार को रोचक मुकाबला देखा गया। ब्लॉक सदस्यों में जहां एक ओर कांग्रेस के 11 प्रत्याशी विजयी हुए वहीं भाजपा के 8 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के विजयी होने के पश्चात शनिवार को प्रधान पद का मुकाबला काफी रोचक रहा। सांकड़ा में कांग्रेस ने लगातार चौथी बार जीत हासिल कर अपने प्रत्याशी अमतुल्ला को प्रधान निर्वाचित करवाया। भाजपा के कांग्रेस के पूर्व सांकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट सरवर खां को भाजपा की सदस्यता देकर उसे प्रधान पद पर उतारा। जिसके चलते जहां कांग्रेस में 11 में से एक वोट टूटकर 10 प्रत्याशी रह गए वहीं दूसरी ओर भाजपा की स्थिति 9 वोटों के साथ ही मजबूत दिखाई दी। रोचक मुकाबले के अंत में एक वोट से कांग्रेस की प्रत्याशी अमतुल्ला ने जीत हासिल की। इससे पूर्व प्रधान रह चुके

बीएहैं अमतुल्ला

पंचायतसमिति सांकड़ा की नवनिर्वाचित प्रधान अमतुल्ला ग्रेजुएट है। इसके साथ ही वह हाल ही में बीएससी कर रही है। अमतुल्ला ने बताया कि उसके परिवार में कोई भी राजनीति के क्षेत्र में नहीं है। वे पहली बार राजनीति में आई है और कामयाबी हासिल की है।

महिलाओंके लिए हर संभव तैयार रहूंगी

23वर्षीय अमतुल्ला ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने उन्हें यह मौका दिया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकारा तथा प्रधान पद तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस जीत का श्रेय सभी छोटे बड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं को देना चाहती है जिन्होंने इस पद तक पहुंचने में उनकी मदद की है।

फकीर परिवार एक बार फिर अपनी राजनीति में कामयाब रहा। जिला प्रमुख की सीट एससी महिला की आरक्षित होने पर चर्चा थी कि अब फकीर परिवार की नजरें पंचायत समिति जैसलमेर पर रहेगी। ऐसा ही हुआ और फकीर परिवार के सदस्य अमरदीन फकीर पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान बन गए। यहां कांग्रेस की तरफ से अमरदीन ने और भाजपा की तरफ से हड़वंतसिंह ने नामांकन भरा। दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान हुआ, उसके बाद हुई मतगणना में अमरदीन को 11 और हड़वंत को 4 वोट मिले और अमरदीन की प्रधान पद पर निर्वाचन की घोषणा की गई।

अमरदीनपोस्ट ग्रेजुएट

जैसलमेर.पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान बने अमरदीन फकीर पोस्ट ग्रेजुएट हैं। राजनीतिक परिवार से होने के चलते उनका राजनीति में आना तय माना जा रहा था। जैसलमेर में कांग्रेस में अपना दबदबा रखने वाले फकीर परिवार के सदस्य अमरदीन पूर्व विधायक शाले मोहम्मद पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर के भाई हैं।

जनतासरकार के एक साल से त्रस्त थी

प्रधाननिर्वाचित होने के बाद अमरदीन ने कहा कि जैसलमेर की जनता राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल से त्रस्त थी। पूर्ववर्ती सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया और जनता ने उसका जवाब दे दिया। पंचातयी राज में पिछले 15-20 वर्षो से कांग्रेस का राज रहा है और इस दौरान जनता के काम भी हुए हैं, ऐसे में इसी वजह से जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पर ही भरोसा किया है। वे जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।

कांग्रेस नेता दिनेशपालसिंह के छोटे भाई सुरेन्द्रसिंह की प|ी उषा राठौड़ सम समिति की निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई। गौरतलब है कि पंचायत समिति सम परंपरागत रूप से भाजपा की रही है लेकिन इस बार भाजपा की यहां सबसे बुरी स्थिति रही। 15 में से 12 सीटें कांग्रेस के पास, 2 भाजपा और एक पर निर्दलीय था। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान केवल उषा ने ही नामांकन किया। एक ही नामांकन होने के चलते साढ़े 11 बजे नामांकन की संवीक्षा के बाद उषा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

पीएचडीकर रही हैं उषा

पंचायतसमिति सम की प्रधान बनी उषा राठौड़ इंगलिश लिटरेचर में एमए कर चुकी है और पीएचडी कर रही है। उषा का लक्ष्य बिजनेस वुमेन बनने का था, लेकिन अब वे राजनीति में चुकी है और पंचायत समिति सम की प्रधान बन गई। उषा जोधपुर की रहने वाली है और सांई कृपा के सुरेन्द्रसिंह की प|ी है। वे पहली बार ही चुनाव लड़ी और उनके खाते में बहुत बड़ी जीत जुड़ गई।

जिन्दगीमें अचानक बदलाव गया

प्रधाननिर्वाचित होने के बाद उषा ने कहा कि उनकी जिंदगी में एकाएक बदलाव गया है। वे वर्तमान में पीएचडी कर रही थी और अब राजनीति में गई है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सम की जनता को दिया। उषा ने कहा कि उनके पति सुरेन्द्रसिंह और उनके भाई दिनेशपालसिंह के प्रयासों वे आज इस मुकाम तक पहंुची है। इस जीत के बाद अब जिम्मेदारी बढ़ गई है और जनता के हर काम के लिए वे तत्पर रहेंगी।