- Hindi News
- वोट देने अाए सदस्यों पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां
वोट देने अाए सदस्यों पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां
दोनों गुटों में हुई पत्थरबाजी
वहांमौजूद कांग्रेस समर्थकों को जब पता चला कि कुछ युवकों ने शाले मोहम्मद की कार पर पत्थरबाजी की है तो उनकी तरफ से भी युवकों पर हमला शुरू कर दिया गया। दोनों गुटों में काफी देर तक पत्थरबाजी हुई और कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई। इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस दौरान कई गाड़ियों के कांच भी तोड़े गए और एक दो आमजन के वाहनों को भी निशाना बना दिया गया।
कुछलोगों को चोटें भी आई
दोनोंगुटों में हुई पत्थरबाजी से कुछ लोगों को चोटें भी लगी। इस पर 108 एम्बूलेंस को मौके पर बुलाया गया। 108 के माध्यम से जवाहिर अस्पताल में पहंुचाया गया, जहां उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
पुलिसने किया बल प्रयोग
मामलाबिगड़ता देख बड़ी संख्या में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी पहंुच गया और बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटवाया गया। इस दौरान एक गुट ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
जैसलमेर. भीड़ को तितर बितर करते पुलिसकर्मी।