जैसलमेर में मिलने लगी है सर्दी से राहत
जैसलमेर |जिले में सर्दी का असर अब कम होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से सर्दी से राहत मिलती नजर रही है। न्यूनतम तापमान स्थिर होने के चलते सुबह रात में भी हल्की राहत है। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते दोपहरी में तेज धूप का असर देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों कड़ाके की ठंड के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई जो लगातार जारी है। ऐसे में लोगों को अब सर्दी से राहत मिल रही है।